मधुमेह होने पर कौन से फलो को नही खाना चाहिए?

3
avoid food

फलों में ग्लूकोज, फ्रुक्टोज, सुक्रोज, गैलेक्टोज और माल्टोज सहित कई प्रकार के प्राकृतिक शुगर मौजूद होते है। यह शुगर छोटी आंत द्वारा पचाने के बाद आपके ब्‍लड में रिलीज होता है। वैसे तो फल आमतौर पर फाइबर, विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट तत्‍वों से भरपूर होते हैं, लेकिन कैलोरी कॉउंट के अनुसार, पपीते,  और खरबूजे जैसे कुछ फलों में शुगर की मात्रा बहुत कम मात्रा होती है। लेकिन कुछ फलों में जैसे स्ट्रॉबेरी आदि में दूसरों की तुलना में बहुत अधिक मात्रा में शुगर होती है।

शुगर को कंट्रोल रखकर ही बेहतर जीवन जी सकते हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या डायबटीज के मरीजों को फल खाने चाहिए? नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज का सुझाव है कि डायबिटीज के मरीजों को अपनी कंडीशन को बेहतर रखने यानी ब्लड शुगर लेवल और उससे जुड़े लक्षणों को ठीक रखने के लिए फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।

फल और सब्जियां खाने से व्यक्ति को हृदय रोग और कैंसर होने का खतरा कम हो सकता है। फल विटामिन, मिनरल्स और फाइबर का सबसे बढ़िया स्रोत हैं। हालांकि कुछ फलों में भी शुगर की मात्रा अधिक हो सकती है। यही वजह है डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने के लिए कुछ फलों के सेवन से बचना चाहिए। नॉर्मली किसी व्यक्ति को अपनी डाइट से फलों को बाहर नहीं करना चाहिए।

डायबिटीज यूके के अनुसार, एक व्यक्ति जितनी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट खाता है, उसका उसके ब्लड शुगर लेवल पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है। यदि कोई व्यक्ति कम कार्ब डाइट लेता है, तो उन्हें पहचानना चाहिए कि वे कौन से कार्ब्स खा रहे हैं जो पोषक तत्वों में कम हैं या अन्य तरीकों से अन्हेल्दी हैं। सेब और केला ऐसे फल हैं जिनमें कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है।

मधुमेह होने पर  कुछ  फलो  को नही  खाना चाहिए

किशमिश और खजूर

किशमिश और खजूर में बहुत अधिक मात्रा में प्राकृतिक शुगर होती है। किशमिश सूखे और खजूर ताजा होने के कारण इसमें पानी की मात्रा अपेक्षाकृत कम होती है और चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है।  आधा कप खजूर में लगभग 70 ग्राम शुगर होती है और इसी मात्रा में किशमिश में 60 ग्राम शुगर होती है। दोनों ही फल फाइबर और पोटेशियम के अच्‍छे स्रोत है।

केला

केला प्राकृतिक शुगर के सबसे अमीर स्रोतों में से एक साबित हो चुका है, इसके एक कप में लगभग 34 ग्राम शुगर होती है। एक बड़े केला लगभग 1 कप के बराबर होता है। केले में प्राकृतिक शुगर सूक्रोज, ग्लूकोज और फ्रुक्टोज शामिल होता हैं। साथ ही केला पोटेशियम, आहार फाइबर और विटामिन सी का भी अच्छा स्रोत हैं हाई कार्बोहाइड्रेट वाले फूड्स में केले की गिनती होती है. वहीं, एक केले (Banana) में तकरीबन 27 ग्राम तक शुगर पाई जाती है. नेचुरल शुगर से भरपूर केला डायबिटीज में ना खाना ही बेहतर ऑप्शन साबित होता है. इसके अलावा केले डायबिटीज में खाने पर तबीयत खराब होने का कारण बनते हैं. 

अंगूर

अंगूर के प्रति कप में लगभग 29 ग्राम शुगर होती है, ताजा अंगूर सिम्‍पल शुगर ग्‍लूकोज और फ्रुक्‍टोज का एक समृद्ध स्रोत है। हालांकि इनमे फाइबर पोटेशियम और विटामिन सी अपेक्षाकृत कम होता है लेकिन यह एंटीऑक्‍सीडेंट का काफी अच्‍छा स्रोत है। डायबिटीज में ना खाए जाने वाले फलों में अंगूर (Grapes) भी शामिल है. इस मीठे फल से शरीर में शुगर की मात्रा अचानक बढ़ सकती है जिससे तबीयत बिगड़ने लगती है. ऐसे में अंगूर ना खाए जाएं तो ही बेहतर है. हालांकि, केवल स्वाद के लिए एक-दो अंगूर खाए जा सकते हैं.

आम

औसत आकार के एक मीठे और रसदार आम या एक कप आम में लगभग 35 ग्राम शुगर होती है। आम में विटामिन ए, सी, ई और के, नियासिन, पोटेशियम, फास्फोरस और आहार फाइबर काफी अधिक मात्रा होता है। इसके मजा आप ताजा, सलाद या दही में मिलाकर ले सकते हैं। आम को उसके स्वाद के कारण फलों का राजा कहा जाता है और यही कारण है कि यह हर किसी का पसंदीदा होता है। लेकिन डायबिटीज के मरीज को इसे सोच समझकर खाना चाहिए। आम की एक सर्विंग में 14 ग्राम शुगर होती है, जो डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का कारण बन सकती है।

चेरी

चेरी में बिंग और रेनर सहित कई किस्‍मों की शुगर होती है। मीठी चेरी में ग्‍लूकोज और फ्रुक्‍टोज सहित कई प्रकार की प्राकृतिक शुगर होती है।  मीठी चेरी के एक कप में लगभग 20 ग्राम शुगर होती है, लेकिन खट्टी चेरी के एक कप में कम मात्रा में शुगर यानी 13 ग्राम होती है।

अन्नास

एक कप कटे हुए अन्नास में 16 ग्राम शुगर, ज्यादातर ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज के रूप में होता है। यह उष्णकटिबंधीय फल विटामिन सी और विटामिन ए, मैंगनीज, पोटेशियम और आहार फाइबर का अच्छा स्रोत हैं। गमियों में शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए अधिकतर लोग अनानास का सेवन करते हैं। अनानास एक खट्टा-मीठा फल है। इसमें कार्बोहाइड्रेट भी पाए जाते हैं। आपको बता दें कि 100 ग्राम अनानास में लगभग 13.1 ग्राम कार्ब्स होते हैं। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो अधिक मात्रा में अनानास का सेवन करने से बचें।

 

चीकू

इसे सापोडिला के नाम से भी जाना जाता है। इसका जीआई वैल्यू 55 से ज्यादा होता है। अगर आप मधुमेह के रोगी हैं तो इसे अपने आहार में शामिल न करें। यह शुगर और कार्बोहाइड्रेट से भरा होता है।

सीताफल

भले ही इसमें बड़ी मात्रा में विटामिन सी, कैल्शियम , आइरन और फाइबर पाया जाता हो, पर मधुमेह के रोगी को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। करीब 100 ग्राम सीताफल में भी 23 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

सूखा बेर

मधुमेह के रोगी को जिन फलों से बचना चाहिए उनमें से सूखा बेर भी प्रमुख है। खजूर के नाम से भी जाने जाने वाले इस फल का जीआई वैल्यू 103 होता है। एक चौथाई कप से भी करीब 24 ग्राम कार्बोहाइड्रेट मिलता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *